February 1, 2026
कोरबा में चलती स्कॉर्पियो में स्टूडेंट्स का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

कोरबा में चलती स्कॉर्पियो में स्टूडेंट्स का खतरनाक स्टंट, वीडियो वायरल

Jan 21, 2026

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक खतरनाक स्टंट का मामला सामने आया है, जहां स्कूल के छात्र चलती स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार होकर बीच सड़क स्टंट करते नजर आए। तीन काली स्कॉर्पियो गाड़ियों में सवार छात्र चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर पंजाबी गानों पर वीडियो बनाते और सेल्फी लेते दिखाई दिए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी राहगीर द्वारा रिकॉर्ड किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र न सिर्फ ट्रैफिक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, बल्कि अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल रहे हैं।

फैरवेल पार्टी के दौरान किया गया स्टंट

जानकारी के अनुसार यह वीडियो फैरवेल पार्टी का बताया जा रहा है। फैरवेल के दौरान छात्र तीन ब्लैक स्कॉर्पियो में सवार होकर पहले होटल महाराजा पहुंचे। होटल पहुंचने से पहले ही उन्होंने चलती गाड़ियों की खिड़कियों से बाहर निकलकर वीडियो बनाए।

बालको थाना क्षेत्र का मामला

यह मामला बालको थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गाड़ियों का मालिक कौन है और वाहन किन परिस्थितियों में सड़क पर चलाए जा रहे थे।


पुलिस कर रही है जांच, हो सकती है कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर नियमों का उल्लंघन करने वालों की पहचान की जा रही है। जांच के बाद संबंधित छात्रों और वाहन मालिकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix