February 1, 2026
दुर्ग-भिलाई में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव

दुर्ग-भिलाई में राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव

Jan 21, 2026

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग-भिलाई रेलखंड पर एक बार फिर चलती ट्रेन पर पथराव की गंभीर घटना सामने आई है। सोमवार शाम बिलासपुर से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12441) पर अज्ञात लोगों ने पत्थर फेंक दिए। इस घटना में ट्रेन के इंजन के सामने लगा कांच क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें दरार आ गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

खुर्सीपार गेट के पास हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 बजे राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से गुजर रही थी। जैसे ही ट्रेन खुर्सीपार गेट पार कर पावर हाउस की ओर बढ़ी, तभी अज्ञात लोगों ने अचानक इंजन की ओर पत्थर फेंक दिए। एक पत्थर सीधे इंजन के सामने लगे कांच पर जा लगा, जिससे कांच में दरार पड़ गई।

लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

अचानक हुई इस घटना से कुछ समय के लिए लोको पायलट और सहायक लोको पायलट घबरा गए, लेकिन उन्होंने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया। राहत की बात यह रही कि पथराव के दौरान किसी भी रेलकर्मी को चोट नहीं आई, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।


आरपीएफ ने दर्ज किया मामला, तलाश तेज

घटना की सूचना तत्काल लोको पायलट द्वारा रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ हरकत में आ गई और अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। भिलाई-3 आरपीएफ प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में पथराव खुर्सीपार क्षेत्र की ओर से किए जाने की आशंका है।


झुग्गी बस्तियों में सघन तलाशी अभियान

घटना के बाद आरपीएफ की टीम ने खुर्सीपार और आसपास के इलाकों में सघन पतासाजी शुरू कर दी है। इलाके की झुग्गी बस्तियों में तलाशी अभियान चलाया गया है और कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix