
डोंगरगढ़-छुरिया में बिजली विभाग का बड़ा वसूली अभियान
डोंगरगढ़ और छुरिया संभाग में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बड़ा और सघन अभियान चलाया। इस अभियान में विभाग ने 3198 उपभोक्ताओं से ₹55 लाख 06 हजार रुपये की बकाया राशि वसूल की।

9 प्रमुख वितरण केंद्रों में एक साथ जांच
इस विशेष अभियान के तहत संभाग के 9 प्रमुख वितरण केंद्रों—
डोंगरगढ़ शहर, डोंगरगढ़ ग्रामीण, बम्हनी चारभांटा, ढारा, मुसराकला, छुरिया, लालबहादुर नगर, मुरमुंदा और सड़क चिरचारी—
में एक साथ गहन जांच की गई।
बिजली चोरी पर भी सख्त कार्रवाई
अभियान के दौरान बकाया वसूली के साथ-साथ बिजली चोरी के मामलों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। टीमों ने हुकिंग और मीटर बायपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए कई उपभोक्ताओं को रंगे हाथों पकड़ा।
108 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए
बार-बार सूचना दिए जाने के बावजूद ₹7 लाख 52 हजार रुपये की बकाया राशि जमा नहीं करने वाले 108 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन स्थायी या अस्थायी रूप से काट दिए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह पूरा अभियान डोंगरगढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रीतम जैकब के मार्गदर्शन में चलाया गया। वसूली और जांच के लिए सहायक व कनिष्ठ अभियंताओं की विशेष टीमें गठित की गई थीं।

डिजिटल भुगतान और ‘मोर बिजली ऐप’ की जानकारी
वसूली अभियान के दौरान विभागीय कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को डिजिटल पेमेंट सुविधा के बारे में जागरूक किया। उपभोक्ताओं को ‘मोर बिजली ऐप’ डाउनलोड करने की सलाह दी गई ताकि वे घर बैठे बिजली बिल का भुगतान कर सकें और कनेक्शन विच्छेदन से बच सकें।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



