
रायपुर: बूढ़ा तालाब में नवजात शिशु की लाश मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
29,जून 2025:
रायपुर। राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बूढ़ा तालाब में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने तालाब में शिशु को देखकर तुरंत पुलिस को सूचित किया। कुछ ही समय में शव किनारे की ओर बहकर आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक आशंका है कि किसी ने नवजात को जन्म के बाद तालाब में फेंक दिया होगा। पुलिस इस बात की तहकीकात कर रही है कि बच्चा किसका था और उसे तालाब में किसने छोड़ा।
सीसीटीवी फुटेज और अस्पतालों से जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और नजदीकी अस्पतालों से भी संपर्क कर जानकारी एकत्र कर रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दुख और गुस्से का माहौल पैदा कर दिया है। लोग इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा कर रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



