March 2, 2026
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्टिवा पर ‘देशी मसाला’ ढो रहा तस्कर गिरफ्तार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्टिवा पर ‘देशी मसाला’ ढो रहा तस्कर गिरफ्तार

Jan 20, 2026

रायपुर (बीरगांव) | राजधानी रायपुर में अवैध शराब के कारोबार और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग की टीम ने उरला थाना क्षेत्र के बीरगांव में घेराबंदी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो अपनी स्कूटी के जरिए अवैध शराब की सप्लाई कर रहा था।

मुखबिर की सूचना पर बीरगांव में रेड

आबकारी विभाग को लंबे समय से बीरगांव और उरला क्षेत्र में अवैध मदिरा के परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। आबकारी आयुक्त आर. शंगीता के मार्गदर्शन और कलेक्टर गौरव सिंह के सख्त निर्देश पर टीम का गठन किया गया। टीम ने बीरगांव क्षेत्र में दबिश दी और संदिग्ध होंडा एक्टिवा वाहन को रोककर तलाशी ली।

एक्टिवा के साथ 35 पाव शराब जब्त

तलाशी के दौरान आरोपी भागी नवरंगे के पास से 35 नग देशी मदिरा मसाला (पाव) बरामद किया गया। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा लगभग 6.3 बल्क लीटर है। पुलिस ने परिवहन में उपयोग किए जा रहे होंडा एक्टिवा वाहन को भी जब्त कर लिया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है।

आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर पैकरा ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत गैर-जमानती प्रकरण दर्ज किया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर पैनी नजर रखी जा रही है और आने वाले दिनों में यह अभियान और भी तेज होगा। इस सफल कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर पैकरा, जेबा खान, आबकारी उप निरीक्षक प्रकाश देशमुख और आरक्षक रविन्द्र देवांगन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix