February 2, 2026
5 लाख की इनामी सरेंडर नक्सली ने खोला राज,  हथियारों का जखीरा बरामद

5 लाख की इनामी सरेंडर नक्सली ने खोला राज,  हथियारों का जखीरा बरामद

Jan 20, 2026

धमतरी | छत्तीसगढ़ में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत धमतरी पुलिस और डीआरजी (DRG) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। हाल ही में आत्मसमर्पण करने वाली 5 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली भूमिका उर्फ सोमारी की सूचना पर पुलिस ने माओवादियों के एक गुप्त हथियार डम्प को ध्वस्त कर दिया है। घने जंगलों के बीच जमीन में दबाकर रखे गए घातक हथियारों को बरामद कर पुलिस ने नक्सलियों की हिंसक साजिशों को नाकाम कर दिया है।

सरेंडर नक्सली ने उगले राज

जनवरी 2026 में छ.ग. शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटी खूंखार महिला नक्सली भूमिका उर्फ गीता ने पूछताछ के दौरान माओवादियों के ठिकानों और हथियारों के डम्प की महत्वपूर्ण जानकारी दी थी। इसी निशानदेही पर धमतरी पुलिस और डीआरजी की टीम ने दौड़पंडरीपानी के जंगलों में एक विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया।

जमीन के नीचे छिपा था ‘मौत का सामान’

सर्चिंग के दौरान जवानों ने पाया कि माओवादियों ने सुरक्षा बलों की नजरों से बचने के लिए हथियारों को गहरे गड्ढे में दबाकर ऊपर से सूखी पत्तियों और प्राकृतिक सामग्री से ढक दिया था। पुलिस की मुस्तैदी ने माओवादियों के इस ‘सेफ हाउस’ को ढूंढ निकाला।

बरामद हथियारों का विवरण:

पुलिस ने मौके से निम्नलिखित हथियार और सामग्री जब्त की है:

  •  एसएलआर (SLR) 7.62 एमएम ऑटोमेटिक राइफल – 01 नग (सिलिंग सहित)
  •  एसएलआर मैग्जीन – 02 नग (खाली)
  •  12 बोर बंदूक – 01 नग
  •  भरमार बंदूक – 01 नग

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix