February 1, 2026
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: महासमुंद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026: महासमुंद में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jan 20, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अवसर पर यातायात पुलिस महासमुंद द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरस्वती शिशु मंदिर, महासमुंद में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों और संकेतों की जानकारी दी गई।

 


298 छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

दिनांक 19 जनवरी 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय के कुल 298 छात्र एवं छात्राओं को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन और संकेतों के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया।

पंपलेट वितरण कर नियमों के पालन की अपील

यातायात पुलिस द्वारा बच्चों को यातायात जागरूकता से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने की समझाइश दी गई।

 


1 से 31 जनवरी तक चल रहा सड़क सुरक्षा माह

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यह अभियान 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix