February 1, 2026
Korba:  चलती ऑटो में अचानक लगी आग, यात्रियों ने जैसे – तैसे कर बचाई अपनी जान 

Korba:  चलती ऑटो में अचानक लगी आग, यात्रियों ने जैसे – तैसे कर बचाई अपनी जान 

Jan 20, 2026

कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मड़वारानी पहाड़ पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पहाड़ की कठिन चढ़ाई चढ़ते समय एक चलती ऑटो में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि आग की लपटें विकराल रूप धारण करतीं, उससे पहले ही ऑटो में सवार यात्रियों और चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए चलती गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे सभी की जान बच गई।

डीजल पाइप फटने से भड़की लपटें

जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक अपने परिवार और कुछ अन्य यात्रियों को लेकर मड़वारानी माता के दर्शन के लिए पहाड़ पर जा रहा था। उरगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मड़वारानी पहाड़ की चढ़ाई के दौरान अचानक ऑटो का डीजल पाइप फट गया। इंजन की गर्मी के संपर्क में आते ही डीजल ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते ऑटो लपटों से घिर गई।

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

जैसे ही ऑटो के अगले हिस्से से धुआं और आग की लपटें निकलनी शुरू हुईं, यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अनहोनी की आशंका को भांपते हुए चालक और यात्रियों ने बिना देर किए बाहर छलांग लगा दी। पहाड़ी रास्ता होने के कारण आग बुझाने के साधन तुरंत उपलब्ध नहीं हो सके, जिसके चलते कुछ ही मिनटों में ऑटो पूरी तरह जलकर लोहे के ढांचे में तब्दील हो गई।

पुलिस और सीएसपी का बयान

घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आगजनी की इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात बहाल कराया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix