February 1, 2026
BJP को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष

BJP को मिला नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नबीन बने भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष

Jan 20, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में नितिन नबीन के नाम का औपचारिक ऐलान किया गया। इसके साथ ही वे भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए। मूलत: बिहार से विधायक नितिन नबीन को इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में नितिन नबीन का ही एकमात्र नामांकन आया था। इसके बाद वे निर्विरोध रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यकर्ता पृष्ठभूमि को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।

 

“साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा”

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अपने पहले संबोधन में नितिन नबीन ने करीब 20 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा,  हम ऐसे राजनीतिक दल से जुड़े हैं, जहां राजनीति सत्ता नहीं, साधना है। राजनीति भोग नहीं, त्याग है। राजनीति ऐशो-आराम नहीं, तपस्या है। राजनीति कोई पदभार नहीं, बल्कि उत्तरदायित्व है। उन्होंने अपने निर्वाचन को एक साधारण कार्यकर्ता की असाधारण यात्रा को मिला सम्मान बताया।

 

भारत माता की जय से की शुरुआत

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने भाषण की शुरुआत “भारत माता की जय” के नारे से की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यकर्ता के रूप में पीएम मोदी को देशसेवा करते देख कर ही उन्होंने सीखा कि जो व्यक्ति खुद को जनता की भावनाओं से जोड़ लेता है, वही बड़ा नेता बनता है।

पीएम मोदी बोले – “नितिन जी मेरे बॉस हैं”

अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नबीन को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं। करीब 55 मिनट के अपने भाषण में पीएम मोदी ने कहा, भाजपा ऐसी पार्टी है जहां सबसे बड़ी पहचान कार्यकर्ता होना है। मैं मानता हूं कि नितिन जी मेरे बॉस हैं और मैं एक कार्यकर्ता हूं। अब वे मेरे काम का आकलन करेंगे। प्रधानमंत्री के इस बयान ने कार्यकर्ता आधारित राजनीति की भावना को और मजबूत किया।

 

जेपी नड्डा का संदेश

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की नेतृत्व क्षमता में पार्टी नए राज्यों में अपनी पहुंच बढ़ाएगी। नड्डा ने विश्वास जताया कि बंगाल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, असम और केरल जैसे राज्यों में भी भाजपा को नई सफलता मिलेगी।


👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix