February 1, 2026
स्कूल में ‘खौफनाक’ तंत्र-मंत्र! 20 साल पहले मर चुके बच्चे की फोटो रखकर की तांत्रिक क्रिया, ग्रामीणों में दहशत

स्कूल में ‘खौफनाक’ तंत्र-मंत्र! 20 साल पहले मर चुके बच्चे की फोटो रखकर की तांत्रिक क्रिया, ग्रामीणों में दहशत

Jan 20, 2026

कवर्धा | छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। पिपरिया थाना क्षेत्र के गुढ़ा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में अज्ञात लोगों द्वारा तांत्रिक क्रिया किए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि इस तंत्र-मंत्र के खेल में एक ऐसे बच्चे की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मौत 20 साल पहले हो चुकी है।

स्कूल परिसर में मिली संदिग्ध सामग्री

घटना का खुलासा तब हुआ जब स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोगों ने परिसर में एक पुराने पेड़ के नीचे पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र का सामान बिखरा देखा। वहां एक बच्चे की फोटो रखी हुई थी, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। जैसे ही यह खबर गांव में फैली, स्कूल के बाहर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मंदिर से चोरी की गई थी मृत बच्चे की फोटो

जांच में पता चला कि तस्वीर में दिख रहा बच्चा पाठक परिवार का है, जिसकी मृत्यु दो दशक पहले हो चुकी है। परिजनों ने बच्चे की याद में एक छोटा मंदिर बनवाकर वहां उसकी तस्वीर लगाई थी। किसी अज्ञात तांत्रिक या व्यक्ति ने मंदिर से वह फोटो चोरी की और आधी रात को स्कूल परिसर में ले जाकर उस पर तांत्रिक अनुष्ठान किया।

अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता

शिक्षा के मंदिर में इस तरह की ‘अघोरी’ हरकत होने से पालकों में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर स्कूल जैसे सुरक्षित स्थान पर बाहरी लोग घुसकर ऐसी गतिविधियां कर सकते हैं, तो बच्चों की सुरक्षा का क्या होगा? स्कूल प्रबंधन ने फिलहाल पेड़ के नीचे से सभी संदिग्ध सामग्रियों को हटाकर फेंक दिया है और पुलिस को मामले की जानकारी दी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix