
कोंडागांव NH-30 पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत
कांकेर जिले के नेशनल हाईवे-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा चारामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रतेसरा के पास हुआ, जहां कार और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण कि बाइक सवार ने मौके पर तोड़ा दम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 जनवरी की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच की है। कांकेर से चारामा की ओर जा रही कार और ग्राम रतेसरा से हाईवे पर आ रही बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही चारामा थाना की पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल चारामा अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अरुण यादव के रूप में
पुलिस ने मृतक की पहचान ग्राम बाबू दबेना निवासी अरुण यादव के रूप में की है। घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।

अंधेरे के कारण बढ़ रहा हादसों का खतरा
ग्रामीणों ने बताया कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई, वह गांव का मुख्य चौक है और नेशनल हाईवे से सटा हुआ है। बावजूद इसके यहां स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। अंधेरा रहने के कारण इस क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



