February 2, 2026
Dhamtari रेलवे निर्माण सामग्री चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 7 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

Dhamtari रेलवे निर्माण सामग्री चोरी के संगठित गिरोह का पर्दाफाश, 7 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार

Jan 20, 2026

1.80 लाख रुपये मूल्य की 120 सरिया और मेटाडोर वाहन बरामद, पुलिस की बड़ी सफलता
धमतरी। धमतरी जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर कड़ा नियंत्रण और अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना कुरूद पुलिस ने रेलवे निर्माण कार्य से जुड़ी चोरी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.80 लाख रुपये मूल्य की 120 नग लोहे की सरिया और चोरी में प्रयुक्त मेटाडोर वाहन को भी पूरी तरह बरामद कर लिया है।

सितंबर 2025 की चोरी का खुलासा
पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में जिले भर में सघन कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना कुरूद क्षेत्र अंतर्गत सितंबर 2025 में हुई रेलवे निर्माण सामग्री चोरी के मामले में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

घटना का विवरण
प्रार्थी अमन कुमार दुबे (पिता विष्णु शंकर दुबे, उम्र 26 वर्ष, निवासी एनएच बैस कैम्प खोल्हा, अभनपुर, जिला रायपुर) ने 9 सितंबर 2025 को थाना कुरूद में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, 8-9 सितंबर 2025 की मध्यरात्रि करीब 2 से 3 बजे के बीच ग्राम कन्हारपुरी के पास रेलवे निर्माण स्थल से अज्ञात चोरों ने 32 एमएम की 120 नग लोहे की सरिया (मूल्य लगभग 1,80,000 रुपये) चुरा ली थीं।

इस मामले में थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 225/25 धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ से खुलासा
विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान हुई। पुलिस ने सबसे पहले आरोपी विष्णु दास मानिकपुरी उर्फ लालू को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने मेमोरेंडम कथन में अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने अन्य आरोपियों – चंद्रभूषण सिंह, शेख फैजल, टी. शिव कुमार, ओमप्रकाश बंजारे, सुग्रीम राम और आकाश गुप्ता को चिन्हित कर गिरफ्तार किया।

बरामदगी और कार्रवाई
आरोपियों के पास से चोरी की गई सभी 120 सरिया और चोरी में इस्तेमाल मेटाडोर वाहन शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix