March 5, 2026
Raipur: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत नशे पर प्रहार, तेलीबांधा में गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार

Raipur: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत नशे पर प्रहार, तेलीबांधा में गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार

Jan 19, 2026

रायपुर | राजधानी रायपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट (ACCU) और तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक युवक को साढ़े तीन किलो से अधिक गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

मंदिर के पास बेच रहा था गांजा

पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि तेलीबांधा थाना क्षेत्र के काशीराम नगर स्थित हनुमान मंदिर के पास एक युवक बैग में गांजा रखकर ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ACCU और स्थानीय पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। हुलिये के आधार पर संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

तलाशी में मिला डेढ़ लाख का माल

पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल धुव्र बर्वे (20 वर्ष) बताया। जब पुलिस ने उसके पास रखे थैले की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित सामान जप्त किया है:

  •   गांजा: 3.100 किलोग्राम (बाजार मूल्य लगभग ₹1,55,000)
  •  नगदी: ₹4,700 (बिक्री की रकम)
  •   कुल जप्ती: करीब ₹1,59,700

पुलिस की सख्त कार्रवाई

आरोपी राहुल बर्वे के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 21/2026 के तहत नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। रायपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन निश्चय’ लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और तेलीबांधा थाना स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix