
आस्था पर चोट! कमरौद के प्राचीन हनुमान मंदिर में दूसरी बार चोरी, भगवान के चांदी के मुकुट पार
बालोद/गुण्डरदेही | छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में चोरों ने एक बार फिर धावा बोलकर श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुँचाई है। गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम कमरौद स्थित इस मंदिर में अज्ञात चोरों ने भगवान हनुमान की प्रतिमा से चांदी के मुकुट और श्रृंगार सामग्री चोरी कर ली है।
दूसरी बार हुई मंदिर में चोरी
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है, क्योंकि इसी मंदिर में चोरी की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले भी मंदिर को निशाना बनाया जा चुका है, लेकिन आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है। बार-बार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

फॉरेंसिक टीम और सीसीटीवी की मदद ले रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर के पुजारी ने गुण्डरदेही थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। मंदिर के आसपास और गांव के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



