
नशे के सौदागरों पर Mahasamund Police का एक्शन, महाराष्ट्र के दो तस्कर के साथ 4.75 करोड़ का गांजा जप्त
महासमुंद/कोमाखान | महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। कोमाखान पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक आईचर ट्रक से 950 किलो ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 करोड़ 75 लाख रुपये आंकी गई है।

ट्रक में छिपाकर ले जा रहे थे खेप
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक भारी वाहन में नशीले पदार्थों की तस्करी की जा रही है। कोमाखान पुलिस ने घेराबंदी कर एक सुनहरे भूरे रंग के आईचर ट्रक (क्र. MH 20 EG 3969) को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर भारी मात्रा में गांजा छिपा हुआ मिला।
2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से महाराष्ट्र के जालना जिले के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है:
- अक्षय भोरजे (26 वर्ष): जिला जालना, महाराष्ट्र।
- शुभम आउटे (24 वर्ष): जिला जालना, महाराष्ट्र।
950 किलो गांजा और ट्रक जप्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्नलिखित संपत्ति जप्त की है:
- गांजा: 950 किलोग्राम (कीमत ₹4,75,00,000)
- वाहन: आईचर ट्रक (कीमत ₹15,00,000)
- कुल जप्ती: ₹4,90,11,000 (लगभग 4.90 करोड़ रुपये)
नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी
महासमुंद पुलिस अब इस तस्करी के सोर्स (कहाँ से माल आया) और डेस्टिनेशन (कहाँ माल जाना था) का पता लगाने के लिए ‘फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक’ पर काम कर रही है। पुलिस की विशेष टीमें बाहरी राज्यों के लिए रवाना कर दी गई हैं ताकि मुख्य सरगना तक पहुँचा जा सके।

15 दिनों में 9 करोड़ से ज्यादा की जप्ती
महासमुंद पुलिस ने पिछले 15 दिनों के भीतर नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए कुल 1831 किलो गांजा जप्त किया है, जिसकी कुल कीमत 9 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस की इस आक्रामक कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



