March 8, 2026
Mahasamund डकैती कांड: रिश्तेदारों को निशाना बनाने वाला गिरोह के साथ गिरफ्तार, 93 लाख का सामान जप्त

Mahasamund डकैती कांड: रिश्तेदारों को निशाना बनाने वाला गिरोह के साथ गिरफ्तार, 93 लाख का सामान जप्त

Jan 19, 2026

महासमुंद | महासमुंद पुलिस ने अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी और डकैती की दो बड़ी गुत्थियों को सुलझाने में सफलता हासिल की है। इस पूरे मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि गिरोह का मास्टरमाइंड कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल खुद अपने ही रिश्तेदारों को निशाना बनाता था। पुलिस ने इस मामले में 5 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 अब भी फरार हैं।

 

रिश्तों का कत्ल: चाचा और बहन के घर डाली डकैती

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी कान्हा अग्रवाल ने लूट की साजिशों को अंजाम देने के लिए पेशेवर चोरों के साथ हाथ मिलाया था।

  • थाना सांकरा के ग्राम बल्दीडीह में अपने सगे चाचा योगेश अग्रवाल के घर से लाखों के जेवर और नकदी पार किए।
  •  मई 2025 में गरियाबंद के चरौदा (छुरा) में अपनी सगी बहन के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया।

करोड़ों के करीब पहुंचा जप्त माल

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹93,33,104 की संपत्ति बरामद की है, जिसमें शामिल है:

  •   सोना: 471.24 ग्राम (कीमत करीब 68.81 लाख रुपये)
  •   चांदी: 1 किलो 429 ग्राम (कीमत करीब 4.03 लाख रुपये)
  •   वाहन: घटना में प्रयुक्त टाटा Nexon, मारुति Swift और यामाहा मोटरसाइकिल (कुल कीमत 19 लाख रुपये)
  •  टच स्क्रीन मोबाइल और अन्य उपकरण।

कैसे पकड़े गए आरोपी?

पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में गठित 6 टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। मुखबिर की सूचना पर सबसे पहले झलप निवासी शुभम साहू को पकड़ा गया, जिसने कड़ाई से पूछताछ में कान्हा अग्रवाल और गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम उगले। गिरोह ने महाराष्ट्र के गोंदिया और छत्तीसगढ़ के सिमगा व कवर्धा के चोरों को शामिल कर रैकी की थी।

गिरफ्तार आरोपियों की प्रोफाइल:

  •  कान्हा उर्फ हेमंत अग्रवाल (25 वर्ष): मास्टरमाइंड (ग्राम अनसुला, सांकरा)
  • शुभम साहू (21 वर्ष): (झलप, महासमुंद)
  •  रौनक उर्फ भूपेंद्र सलूजा (25 वर्ष): चोरी का माल खपाने वाला (पिथौरा)
  • दीपक चंद्रवंशी (24 वर्ष): (विद्यानगर, कवर्धा)
  • फरार आरोपी: प्रफुल्ल चंद्रवंशी (कवर्धा) और टाइगर (गोंदिया, महाराष्ट्र)।

ज्वेलर्स पर भी गिरेगी गाज

पुलिस ने बताया कि चोरी के गहने खरीदने वाले पिथौरा के चार ज्वेलर्स—योगेश सोनी, आदर्श अवस्थी, संदीप सिन्हा और आशीष अग्रवाल के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix