
गदहीडीह हत्याकांड के मुख्य आरोपी को Police ने दबोचा, तीन मददगार भी गिरफ्तार
बलौदाबाजार/लवन | ग्राम गदहीडीह में चुम्पेश्वर ध्रुव की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में लवन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल वर्मा के साथ-साथ उसे भागने में मदद करने वाले और शरण देने वाले 3 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
नशे के विवाद में हुई थी हत्या
पूरी पूरी घटना 10 जनवरी 2026 की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों और मृतक चुम्पेश्वर ध्रुव के बीच नशा करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आवेश में आकर चुम्पेश्वर पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल बलौदाबाजार ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारियां
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने फरार आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस ने पूर्व में ही एक विधि से संघर्षरत बालक सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी राहुल वर्मा फरार चल रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर राहुल को पकड़ा और जांच में खुलासा हुआ कि तीन अन्य युवकों ने उसे छिपाने और भागने में मदद की थी।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस ने इस मामले में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है:
- राहुल वर्मा (18 वर्ष) – मुख्य आरोपी (निवासी कोलिहा)
- दुलेश्वर प्रसाद निषाद उर्फ विजय (21 वर्ष) – सहयोगी (निवासी डोंगरीडीह)
- अमन कुमार चौहान (18 वर्ष) – सहयोगी (निवासी कोरदा)
- थानेश्वर वर्मा उर्फ छोटे गुड्डू (22 वर्ष) – सहयोगी (निवासी कोलिहा)
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



