March 7, 2026
मड़ई मेला में Durg Police का सख़्त पहरा, दहशत फैलाने वालों से उतरवाए लोहे के कड़े

मड़ई मेला में Durg Police का सख़्त पहरा, दहशत फैलाने वालों से उतरवाए लोहे के कड़े

Jan 19, 2026

दुर्ग। मड़ई मेला, बाजार और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में शांति भंग करने की कोशिश कर रहे असामाजिक तत्वों पर दुर्ग पुलिस ने सख़्त कार्रवाई की है। थाना नंदिनी क्षेत्र में आयोजित मड़ई मेला के दौरान पुलिस ने विशेष सघन अभियान चलाते हुए लोहे के कड़े पहनकर दहशत फैलाने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा।

लोहे के कड़े पहनकर फैला रहे थे डर

दिनांक 18 जनवरी 2026 को नंदिनी थाना पुलिस ने मड़ई मेला, बाजार क्षेत्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान कुछ युवक बड़े-बड़े लोहे के कड़े पहनकर अड्डेबाजी करते पाए गए, जिससे आम नागरिकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा था।

मौके पर उतरवाए 150 कड़े

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऐसे सभी असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया और मौके पर ही उनके हाथों से लोहे के कड़े उतरवाए। अभियान के दौरान लगभग 150 नग लोहे के कड़े जप्त किए गए। संबंधित लोगों को सख़्त समझाइश दी गई और दोबारा ऐसी हरकत पर कठोर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Zero Tolerance का साफ संदेश

दुर्ग पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से मड़ई मेला और बाजार क्षेत्रों में शांति बनी रही। आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मेला, बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी, हथियारनुमा वस्तुएं पहनकर डर फैलाने या कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के खिलाफ आगे भी बिना सूचना सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix