
अबूझमाड़ में नक्सलियों की साजिश नाकाम, जंगल से 82 BGL सेल बरामद
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आदिंगपार–कुमेरादी क्षेत्र के घने जंगलों में छिपाकर रखे गए 82 नग बीजीएल (BGL) सेल सुरक्षा बलों ने बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से नक्सलियों की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई और संभावित बड़ी वारदात टल गई।
जंगल में छिपाया गया था विस्फोटक जखीरा
सुरक्षा एजेंसियों को खुफिया सूचना मिली थी कि नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखे हुए हैं। सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें जवानों ने जमीन में दबाकर रखे गए 82 बीजीएल सेल बरामद किए।
![]()
बड़ी अनहोनी टली
बताया जा रहा है कि ये बीजीएल सेल सुरक्षा बलों के खिलाफ बड़े हमले में इस्तेमाल किए जाने वाले थे। समय रहते बरामदगी होने से न सिर्फ जवानों की जान बची, बल्कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने में भी मदद मिली है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



