
Durg: व्यापारी के सूने मकान में बड़ी चोरी, 5 लाख के जेवरात पार
दुर्ग। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यापारी के घर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। कैलाश नगर लोहिया रोड स्थित एक मकान को अज्ञात चोरों ने उस वक्त निशाना बनाया, जब परिवार धार्मिक यात्रा पर बाहर गया हुआ था। चोरों ने घर से करीब 4.90 लाख रुपये कीमत के सोने के जेवरात चोरी कर लिए।
मैहर दर्शन पर गया था पूरा परिवार
जानकारी के अनुसार कैलाश नगर, लोहिया रोड, एकता चौक निवासी आदित्य विक्रम केशरवानी (26) 16 जनवरी की रात करीब 7:45 बजे अपने माता-पिता और बहन के साथ मैहर माता के दर्शन के लिए घर में ताला लगाकर रवाना हुए थे।

बाउंड्री कूदकर घर में घुसे चोर
परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने मकान की बाउंड्री कूदकर घर में प्रवेश किया। इसके बाद चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवरात निकाल लिए।
लौटने पर हुआ चोरी का खुलासा
परिवार 18 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे मैहर से वापस लौटा। घर का ताला और सामान बिखरा देखकर चोरी की घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद तत्काल जामुल थाना पहुंचकर मामले की सूचना दी गई।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



