March 7, 2026
Raipur: ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर से 1.28 करोड़ की ठगी

Raipur: ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर से 1.28 करोड़ की ठगी

Jan 19, 2026

रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर एक रिटायर्ड वेटनरी डॉक्टर से 1 करोड़ 28 लाख रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। ठगों ने खुद को सरकारी अधिकारी बताकर क्रेडिट कार्ड फ्रॉड में फंसाने की धमकी दी और तीन दिनों में अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली।

फोन कॉल से शुरू हुआ ठगी का खेल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वपन सेन पशु पालन विभाग से रिटायर्ड डॉक्टर हैं। 31 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 12:15 बजे उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सऐप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड से कई लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है।

फर्जी अफसर बनकर दी गिरफ्तारी की धमकी
जानकारी के अनुसार साइबर ठगों ने पीड़ित डॉक्टर को फोन कर खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताया। ठगों ने कहा कि उनके नाम से क्रेडिट कार्ड फ्रॉड हुआ है और वह गंभीर अपराध में फंस चुके हैं। गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ की बात कही गई।

 

वीडियो कॉल पर रखा निगरानी में
ठगों ने डॉक्टर को लगातार वीडियो कॉल पर रहने के लिए मजबूर किया और मानसिक दबाव बनाते हुए किसी से संपर्क न करने की चेतावनी दी। इस दौरान उन्हें बताया गया कि मामला सीक्रेट है और नियम तोड़ने पर तुरंत कार्रवाई होगी।

FD तुड़वाकर कराए पैसे ट्रांसफर
डर के माहौल में डॉक्टर ने अपनी Fixed डिपॉजिट तुड़वा दी। ठगों के निर्देश पर तीन दिनों के भीतर अलग-अलग बैंक खातों में कुल 1.28 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए गए।

शक होने पर सामने आई सच्चाई
कुछ दिन बाद जब ठगों का संपर्क टूट गया, तब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस और साइबर सेल ने जांच शुरू कर दी है। जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix