
ट्रेलर–हाईवा की टक्कर में युवक की मौत
रायगढ़। जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रहे ट्रेलर ने सामने से आ रहे हाईवा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाईवा चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
केबिन में फंसा रहा चालक
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में दब गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला गया।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जशपुर जिले के दुलदुला निवासी 32 वर्षीय जगदेव कुमार सिंह के रूप में हुई है।
चंद्रपुर की ओर जा रहा था हाईवा
मिली जानकारी के अनुसार जगदेव कुमार सिंह शनिवार रात हाईवा वाहन से चंद्रपुर की ओर जा रहा था। जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंजेडबरी के पास सामने से आ रहे ट्रेलर चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए हाईवा को टक्कर मार दी।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे की सूचना मिलते ही जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



