
Mahasamund पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गांजा तस्करी के मामले में 3 तस्कर गिरफ्तार
जिला महासमुंद में नशे के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख जारी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना तुमगांव पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी कर रहे तीन तस्करों को धर दबोचा है। साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।
पूरे सप्लाई चेन का भंडाफोड़
पुलिस ने एंड टू एंड जांच करते हुए सोर्स प्वाइंट से लेकर डेस्टिनेशन प्वाइंट तक के सप्लाई चेन को निशाना बनाया। इस सफल अभियान में आरोपियों के कब्जे से 4 किलो 930 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 2 लाख 46 हजार 500 रुपये है।

जप्त की गई संपत्ति
कार्रवाई के दौरान तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी (कीमत 85,000 रुपये), 4 टच स्क्रीन मोबाइल फोन (कीमत 25,000 रुपये) और नगदी 320 रुपये भी जब्त की गई। कुल जप्त संपत्ति की कीमत 3 लाख 56 हजार 820 रुपये आंकी गई है।
एक महीने में बड़ी सफलता
पुलिस के अनुसार, विगत एक माह में जिले में कुल 864 किलो 930 ग्राम अवैध गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ 32 लाख 46 हजार 500 रुपये है। यह नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की लगातार मिल रही सफलताओं का परिणाम है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- योगेंद्र यादव, पुत्र स्व. दिलीप यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 07, लखौली, थाना आरंग, जिला रायपुर (छ.ग.)
- सागर धीवर, पुत्र रमेश धीवर, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 07, लखौली, थाना आरंग, जिला रायपुर (छ.ग.)
- ओमप्रकाश रात्रे उर्फ गोलू, पुत्र स्व. बंशीलाल रात्रे, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 07, लखौली, थाना आरंग, जिला रायपुर (छ.ग.)
- एक विधि से संघर्षरत बालक
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना तुमगांव में अपराध दर्ज किया गया तथा विवेचना शुरू कर दी गई है। प्रकरण के आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



