
Raipur : अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, 32 पौवा देशी मसाला शराब के साथ युवक गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। थाना आमानाका पुलिस ने महोबा बाजार, वीर शिवाजी नगर क्षेत्र में अवैध रूप से शराब रखकर बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 32 पौवा देशी मसाला शराब जप्त की गई है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
थाना आमानाका पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गणेश साहु नामक युवक महोबा बाजार, वीर सावरकर नगर में शराब रखकर बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।

बैग की तलाशी में निकली शराब
पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर पहुंचकर आरोपी को चिन्हांकित कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गणेश साहु बताया। तलाशी लेने पर उसके पास रखे बैग से 32 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस द्वारा शराब रखने एवं परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
जप्त शराब की कीमत
जप्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 3,200 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना आमानाका में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
- गणेश साहु
- पिता – रमेश साहु
- उम्र – 24 वर्ष
- निवासी – महोबा बाजार, डबरापारा, वीर शिवाजी नगर
- थाना – आमानाका
- जिला – रायपुर (छ.ग.)
👉हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



