February 1, 2026
Mahasamund : अंधे कत्ल का खुलासा: लालच में महिला की हत्या कर जलाई थी लाश

Mahasamund : अंधे कत्ल का खुलासा: लालच में महिला की हत्या कर जलाई थी लाश

Jan 17, 2026

महासमुंद। थाना तुमगांव क्षेत्र अंतर्गत कोडार डेम जंगल में करीब एक वर्ष पहले हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में फरार आरोपी सूरज ध्रुव को गिरफ्तार करने में महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

जंगल में मिला था जला हुआ शव

2 अप्रैल 2025 को कोडार डेम के सागौन जंगल में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिला था। शव की पहचान डीएनए जांच के जरिए सुनीता रजक (55 वर्ष), निवासी धमतरी के रूप में हुई।

 

लिफ्ट के बहाने रची गई साजिश

जांच में सामने आया कि महिला मड़ई मेला देखने के बाद पटेवा से महासमुंद जाने निकली थी। आरोपी सूरज ध्रुव ने मोटरसायकल में लिफ्ट देकर भरोसे में लिया और नौकरी व साथ रखने का झांसा देकर अपने साथ रखा।


लालच बना हत्या की वजह

महिला के घर लौटने की जिद करने पर आरोपी के मन में लालच आ गया। उसने गहनों की लूट के इरादे से जंगल में गला दबाकर हत्या की और पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया।

 

आरोपी का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार आरोपी सूरज ध्रुव पहले भी वर्ष 2018 में अपनी पत्नी की हत्या के मामले में जेल जा चुका है और दिसंबर 2024 में रिहा हुआ था।

गहने और बाइक बरामद

आरोपी की निशानदेही पर मृतिका के सोने-चांदी के गहने और घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल जब्त की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix