
बांग्लादेश में हिंदू युवक की निर्मम हत्या, पेट्रोल के पैसे मांगे तो SUV से कुचलकर उतारा मौत के घाट
बांग्लादेश: अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा एक बार फिर सामने आई है। राजबाड़ी जिले में एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बिना पैसे दिए भाग रही एसयूवी को रोकने की कोशिश करना युवक को भारी पड़ गया और चालक ने गाड़ी से कुचलकर उसकी जान ले ली।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय रिपन साहा के रूप में हुई है। वह करीम फिलिंग स्टेशन, गोलंदा मोड़ पर पेट्रोल पंप कर्मी के तौर पर काम करता था। घटना शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे की बताई जा रही है।

कैसे हुई वारदात?
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक, एक काली एसयूवी में करीब 5000 टका का पेट्रोल भरवाया गया। भुगतान किए बिना जब चालक गाड़ी लेकर भागने लगा, तो रिपन साहा ने उसे रोकने की कोशिश की और गाड़ी के सामने खड़ा हो गया। आरोप है कि चालक ने जानबूझकर गाड़ी आगे बढ़ा दी और रिपन को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। गाड़ी जब्त कर ली गई है और गाड़ी मालिक अबुल हाशेम उर्फ सुजन तथा चालक कमाल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, अबुल हाशेम पहले BNP का जिला कोषाध्यक्ष रह चुका है और जिला जुबो दल का अध्यक्ष भी रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



