
सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, खूंखार नक्सली लीडर DVCM दिलीप बेड़जा ढेर
बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों को नक्सल मोर्चे पर एक और बड़ी सफलता मिली है। सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों ने खूंखार नक्सली लीडर DVCM दिलीप बेड़जा को मार गिराया है। वहीं इलाके में अब भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।
संयुक्त ऑपरेशन में ढेर हुआ नक्सली कमांडर
मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर जिला रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और कोबरा बटालियन के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से यह बड़ा ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सुरक्षाबलों ने नक्सल प्रभावित इलाके को चारों ओर से घेर रखा है।

और नक्सलियों के मारे जाने की आशंका
मुठभेड़ स्थल से मिल रही प्रारंभिक सूचनाओं के मुताबिक, इस कार्रवाई में कई अन्य नक्सलियों के भी मारे जाने या घायल होने की संभावना जताई जा रही है। कुछ नक्सलियों के जंगल में फंसे होने की भी खबर है। मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। किसी भी संभावित खतरे को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



