March 4, 2026
राजनांदगांव : मामूली विवाद में युवक की डंडे से हत्या

राजनांदगांव : मामूली विवाद में युवक की डंडे से हत्या

Jun 28, 2025

शराब के लिए पैसे के विवाद में गई जान

छत्तीसगढ़ के एक शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो गए हैं कि मामूली विवाद में हत्या जैसी संगीन वारदातें हो रही हैं। मंगलवार रात को लखोली के संतोषी नगर में शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर हुए झगड़े में एक युवक की डंडे से हमला कर हत्या कर दी गई। इस घटना ने पुलिस की सक्रियता और रात्रि गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

घटना का विवरण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात को अटल आवास, लखोली निवासी 22 वर्षीय अजय कुम्हार नशे की हालत में संतोषी नगर पहुंचा। वहां उसने अपने परिचित सुरेंद्र साहू से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। सुरेंद्र द्वारा पैसे न होने की बात कहने पर अजय भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए सुरेंद्र के घर की ओर पत्थर फेंकने लगा। इस दौरान एक पत्थर सुरेंद्र की चाची को लग गया। चाची को चोट लगने पर सुरेंद्र ने अजय को पत्थरबाजी बंद करने और वहां से चले जाने को कहा। लेकिन अजय ने उल्टा सुरेंद्र पर पत्थर से हमला करने की कोशिश की। गुस्से में सुरेंद्र ने पास रखे डंडे से अजय के सिर पर जोरदार प्रहार किया, जिससे गंभीर चोट लगने के कारण अजय की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

एक रात पहले भी हुई थी तलवारबाजी

बताया जा रहा है कि इस हत्या से एक रात पहले, मंगलवार को इसी क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद के बाद तलवारबाजी की घटना हुई थी। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से शहर में दहशत का माहौल है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix