March 21, 2026
सड़क सुरक्षा माह में Durg Police का बड़ा अभियान, टोल से चौक तक चला जागरूकता ड्राइव

सड़क सुरक्षा माह में Durg Police का बड़ा अभियान, टोल से चौक तक चला जागरूकता ड्राइव

Jan 16, 2026

दुर्ग। सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत दुर्ग यातायात पुलिस ने बाफना टोल प्लाजा और रसमड़ा चौक पर व्यापक यातायात जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया, चारपहिया, मालवाहक और भारी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त समझाइश दी गई।

हेलमेट–सीट बेल्ट पर जोर

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनने, चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का नियमित उपयोग करने और सभी चालकों को तेज रफ्तार व रैश ड्राइविंग से बचने के लिए प्रेरित किया।

सुरक्षित ड्राइविंग की दी सीख

पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात संकेतों का सम्मान करने की जानकारी दी। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों पर भी जागरूक किया गया।

श्रमिकों को बांटी गई सेफ्टी जैकेट

रसमड़ा क्षेत्र की फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें निःशुल्क सेफ्टी जैकेट वितरित की गई, ताकि कम रोशनी और रात्रिकालीन समय में उनकी दृश्यता बढ़ सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।

भारी वाहनों पर लगे रिफ्लेक्टर स्टीकर

बाफना टोल प्लाजा पर यातायात पुलिस ने टोल प्रबंधन और कर्मचारियों के सहयोग से मालवाहक व भारी वाहनों पर निःशुल्क रिफ्लेक्टर स्टीकर लगाए। इससे रात के समय वाहनों की पहचान दूर से हो सकेगी और हादसों पर रोक लगेगी।

संयुक्त प्रयास से सफल अभियान

यातायात पुलिस, टोल प्रबंधन और कर्मचारियों के संयुक्त सहयोग से यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पुलिस ने आम नागरिकों, वाहन चालकों और श्रमिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix