
20 लाख की लूट का खुलासा, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चाम्पा जिले में हुई 20 लाख रुपये से ज्यादा की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। थाना चाम्पा पुलिस और साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में मास्टरमाइंड योगेश रात्रे समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वारदात को पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया गया था, जिसमें पीड़ित को मिर्ची पाउडर डालकर अपहरण किया गया और बाद में गहरी खाई में धक्का देकर छोड़ दिया गया।
कैसे हुई वारदात
पीड़ित हरीश देवांगन, जो मेसर्स अरविंद इंडस्ट्रीज चाम्पा में सुपरवाइजर हैं, 9 जनवरी 2026 को कंपनी की रकम कलेक्शन के लिए मोटरसाइकिल से निकले थे। उन्होंने सक्ती क्षेत्र से 20,18,700 रुपये नगद इकट्ठा किए थे। इसी दौरान ग्राम कोसमंदा मेन रोड तालाब के पास काले रंग की कार में सवार बदमाशों ने हरीश की आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, जबरन बैग छीना और उसे कार में बैठाकर धमकाया।

खाई में फेंककर फरार
आरोपी हरीश को मैनपाट के सेल्फी प्वाइंट के पास ले गए और गहरी खाई में धक्का देकर फरार हो गए। हरीश पूरी रात खाई में फंसा रहा और सुबह स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक पहुंचा। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में पुलिस टीम ने 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच की। जांच में घटना में प्रयुक्त कार और उसके मालिक अमीर मिरी तक पुलिस पहुंची। पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं—
- योगेश रात्रे उर्फ छोटे (32) – मास्टरमाइंड
- जमुना सेवायक (25)
- महेश्वर दिवाकर उर्फ छोटे दाउ (19)
- अमीर मिरी उर्फ भोलू (25)
एक अन्य आरोपी अभी फरार, जिसकी तलाश जारी है।
क्या-क्या बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—
- 13,75,000 रुपये नगद
- वारदात में प्रयुक्त वेन्यू कार
- चाकू, बेसबॉल स्टिक
- 5 मोबाइल फोन
जब्त किए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



