
Baloda Bazar : 6 इंच जमीन के विवाद में भतीजे ने चाचा की निर्मम हत्या
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में महज 6 इंच जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गितकेरा में भतीजे ने अपने ही चाचा की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी। दिल दहला देने वाली यह पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

घर बनाते समय जमीन कब्जाने का आरोप
मृतक नारायण यादव के परिजनों का आरोप है कि आरोपी यशवंत यादव के पिता, जो नारायण के भाई हैं, अपने मकान का निर्माण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने नारायण यादव की जमीन के लगभग 5 से 6 इंच हिस्से पर कब्जा कर लिया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच लगातार तनाव बना हुआ था।
15 जनवरी को गांव के चौक में हुआ विवाद
15 जनवरी को गितकेरा गांव के चौक में दोनों परिवारों के बीच फिर से विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। विवाद में दोनों पक्षों के परिवारजन भी शामिल हो गए। कुछ देर बाद मामला शांत हुआ, लेकिन इसी दौरान आरोपी यशवंत यादव गुस्से में अपने घर की ओर दौड़ पड़ा।

CCTV में कैद हुई हत्या की पूरी वारदात
CCTV फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि यशवंत यादव घर से फरसा लेकर दौड़ता हुआ वापस चौक पहुंचता है। उस समय नारायण यादव चौक में खड़े होकर लोगों से बातचीत कर रहे थे। बिना किसी चेतावनी के यशवंत ने नारायण यादव के गले पर फरसे से जोरदार वार कर दिया।
वार इतना घातक था कि मौके पर ही गिर पड़े नारायण यादव
फरसे का वार इतना गंभीर था कि नारायण यादव तुरंत जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश करते हुए जिला अस्पताल बलौदाबाजार ले जाने के लिए रवाना किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण
चाचा की हत्या करने के बाद आरोपी यशवंत यादव खुद पलारी थाने पहुंचा और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें।
8839303956, 7610220104
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



