
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवक ने लगाई फांसी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक दूसरे जिले से गोरा-गौरी महोत्सव देखने के लिए आया था। 16 जनवरी की सुबह उसकी लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकती मिली। मामला जोबी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पंडरमुड़ा के ठोढ़ी इलाके का है।

मौके पर पहुंची भीड़ और पुलिस
सुबह ग्रामीणों ने पेड़ पर झूलती लाश देखी। सूचना मिलते ही आसपास के काफी लोग मौके पर पहुंच गए और भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तुरंत जोबी चौकी में सूचना दी। पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे, शव का पंचनामा किया और फांसी के फंदे से लाश को
उतारा।

युवक की पहचान
पुलिस पूछताछ और जांच में पता चला कि मृतक युवक का नाम सुरेंद्र राठिया (21 वर्ष) है। वह जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम चचिया का निवासी था। गोरा-गौरी महोत्सव देखने के लिए वह किसी रिश्तेदार के घर ग्राम छिरपानी आया था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। युवक के परिजनों की तलाश की जा रही है। अभी तक मौत के सटीक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



