February 1, 2026
रायपुर के कारोबारी से 11.51 करोड़ की ठगी, चार आरोपियों पर केस दर्ज

रायपुर के कारोबारी से 11.51 करोड़ की ठगी, चार आरोपियों पर केस दर्ज

Jan 16, 2026

राजधानी रायपुर में एक कारोबारी से 11 करोड़ 51 लाख रुपये की बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र निवासी कारोबारी विकास कुमार गोयल ने आरोप लगाया है कि हाईटेक एब्रोसेव प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े निर्देशक, प्रमोटर शेयर होल्डर और प्रॉपर्टी ब्रोकरों ने उनकी बंधक जमीन की बिक्री का सौदा कर उनसे करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की।


तय समय पर नहीं लौटाए पैसे, आरोपी हुए फरार

पीड़ित कारोबारी के अनुसार आरोपियों ने तय समय पर राशि वापस करने का भरोसा दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद न तो पैसे लौटाए गए और न ही आरोपी फोन कॉल का जवाब दे रहे हैं। ठगी का एहसास होने पर कारोबारी ने सरस्वती नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों—विकास कुमार गोयल, नारायण प्रसाद, राघवेंद्र चंद और नीना जैन—के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

पुलिस ने केस को रखा सेंसिटिव मोड में

सरस्वती नगर पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल मामले को ऑनलाइन एफआईआर में सेंसिटिव मोड में दर्ज किया है। इसके चलते केस से जुड़ी विस्तृत जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं हो पाई है।


सीएसपी ने की मामले की पुष्टि

आजाद चौक सीएसपी ईशू अग्रवाल ने कारोबारी की शिकायत मिलने और मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


सेंसिटिव मोड को लेकर उठे सवाल

गौरतलब है कि सामान्यतः रेप और बच्चों से जुड़े मामलों को ही सेंसिटिव मोड में डाला जाता है। लेकिन इस मामले में करोड़ों की ठगी को सेंसिटिव मोड में रखने से पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि रसूखदारों को बदनामी से बचाने के लिए हाईप्रोफाइल मामलों में इस विकल्प का दुरुपयोग किया जा रहा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix