
सड़क ठेकेदार बीआर गोयल के ठिकानों पर IT विभाग का छापा, दस्तावेज खंगालने में जुटी टीम
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सड़क ठेकेदार BR गोयल के बिलासपुर, इंदौर समेत कई ठिकानों पर शुक्रवार सुबह IT विभाग ने एक साथ छापा मारा है। कार्रवाई से ठेकेदार जगत में हड़कंप मच गया है।
पाराघाट टोल प्लाजा कार्यालय पर दबिश
सूत्रों के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम तीन वाहनों में सवार होकर पाराघाट टोल प्लाजा स्थित कार्यालय पहुंची, जहां दस्तावेजों की गहन जांच जारी है। मौके पर मौजूद कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

लेन-देन और निवेश की जांच
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति, संदिग्ध लेन-देन और टैक्स अनियमितताओं से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जांच का दायरा बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
बढ़ सकती है कार्रवाई
आईटी विभाग की इस कार्रवाई के बाद अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की संभावना जताई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही कर चोरी से जुड़े बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



