March 4, 2026
अभनपुर में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई: चैन माउंटेन मशीन और 7 हाईवा जब्त

अभनपुर में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई: चैन माउंटेन मशीन और 7 हाईवा जब्त

Jun 28, 2025

अभनपुर। रायपुर से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अभनपुर क्षेत्र में खनिज विभाग ने अवैध रेत खनन के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। बीती रात विभाग की टीम ने ग्राम पारागांव में छापेमारी कर अवैध उत्खनन में उपयोग हो रही चैन माउंटेन मशीन को जब्त किया। साथ ही, नवापारा क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन कर रहे 7 हाईवा वाहनों को भी जप्त किया गया। इस कार्रवाई से रेत माफियाओं में खलबली मच गई है।

खनिज विभाग का सख्त एक्शन

रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खनिज उप संचालक के.के. गोलघाटे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

विभाग ने रात के समय पारागांव में दबिश देकर अवैध रेत खनन को रोकने के लिए मशीन को कब्जे में लिया। इसके अलावा, नवापारा में रेत ले जा रहे 7 हाईवा वाहनों को पकड़कर कार्रवाई की गई। इस छापेमारी ने अवैध खनन में लिप्त लोगों में दहशत पैदा कर दी।

लखना गांव में भी अवैध खनन की शिकायत

क्षेत्र के ग्राम लखना से भी अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रतिदिन लगभग 50 ट्रैक्टर वाहन नर्सरी के आसपास और महानदी से सैकड़ों ट्रिप रेत निकालकर बाहर भेज रहे हैं। इस रेत को भंडारण कर हाईवा मालिकों को बेचा जा रहा है, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने इस गांव में भी खनिज विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix