March 21, 2026
Raipur: ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur: ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार

Jan 16, 2026

रायपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत रायपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध रूप से देशी मसाला मदिरा का भंडारण कर उसकी बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब, नकद राशि, मोबाइल फोन और एक एक्टिवा वाहन जब्त किया गया है।

भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 42.840 बल्क लीटर (238 पौवा) देशी मसाला मदिरा बरामद की गई है। इसके अलावा उनके कब्जे से नगद रकम, मोबाइल फोन तथा शराब परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा एक्टिवा वाहन भी जब्त किया गया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 28 हजार 20 रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में की गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिलेभर में नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के निर्देश पहले ही दिए गए थे।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix