
Balod: मेला-मंडाई के दिन से लापता युवक का शव स्टॉप-डैम में मिला, इलाके में सनसनी
बालोद। बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में मेला-मंडाई के दिन से लापता एक युवक का शव करीब तीन दिन बाद स्टॉप-डैम में तैरता हुआ मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्रामीणों ने डैम में तैरता देखा शव
घटना गुरुवार दोपहर उस समय सामने आई, जब स्थानीय ग्रामीणों ने स्टॉप-डैम के पानी में एक शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल दल्लीराजहरा पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया।

मृतक की हुई पहचान
पुलिस जांच में मृतक की पहचान चिपरा निवासी 27 वर्षीय प्रेमचंद ठाकुर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि प्रेमचंद मेला-मंडाई के दिन घर से निकला था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा था।
तीन दिन से था लापता
परिजनों द्वारा युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। पुलिस युवक की तलाश कर रही थी, इसी बीच स्टॉप-डैम में उसका शव मिलने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



