
Raipur में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.50 लाख की अफीम-ब्राउन शुगर के साथ 3 नाबालिग गिरफ्तार
रायपुर। राजधानी रायपुर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 1.50 लाख रुपये की अफीम और ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुए तीन विधि संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार किया है।
ऑपरेशन निश्चय के तहत कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना और अवैध बिक्री में संलिप्त लोगों की समय पर गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने की घेराबंदी
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र में कुछ युवक मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन नाबालिगों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अफीम और ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है।
नाबालिगों से पूछताछ जारी
पुलिस ने तीनों विधि संघर्षरत बालकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वे नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संपर्क में थे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



