
पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 44 किलो हेरोइन जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसर। पंजाब में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत गुरुवार को पंजाब पुलिस ने ड्रग तस्करी के विरुद्ध दो बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इन कार्रवाइयों में पुलिस ने करीब 44 किलो हेरोइन जब्त की है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही मामलों में पुलिस गहन जांच कर रही है।

काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ी 40 किलो हेरोइन
पहले ऑपरेशन में अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 40 किलो हेरोइन के साथ एक संगठित तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई के दौरान गांव कोट इस्से खान, जिला मोगा के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पंजाब में सप्लाई की थी योजना
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी एक आदतन नशा तस्कर के निर्देश पर हेरोइन की बड़ी खेप इकट्ठा कर रहे थे। इस खेप को पंजाब के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने की योजना थी।
एसएसओसी थाने में दर्ज हुई एफआईआर
मामले में एसएसओसी पुलिस थाना, अमृतसर में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे नेटवर्क और सप्लाई चेन की कड़ियां जोड़ने के लिए जांच तेज कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



