February 1, 2026
Chhattisgarh में 52 नक्सलियों का सरेंडर, 1.41 करोड़ के इनामी माओवादी मुख्यधारा में लौटे

Chhattisgarh में 52 नक्सलियों का सरेंडर, 1.41 करोड़ के इनामी माओवादी मुख्यधारा में लौटे

Jan 15, 2026

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता की खबर सामने आई है। सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई से प्रभावित होकर एक डीवीसीएम (डिवीजनल कमेटी मेंबर) समेत कुल 52 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी पर कुल 1 करोड़ 41 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

21 महिला और 31 पुरुष माओवादी शामिल

आत्मसमर्पण करने वालों में 21 महिला और 31 पुरुष माओवादी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी नक्सली फायरिंग, आईईडी ब्लास्ट, आगजनी और अन्य गंभीर नक्सली वारदातों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के सामने किया सरेंडर

सभी नक्सलियों ने सीआरपीएफ डीआईजी देवेंद्र सिंह नेगी, बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल और उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया।

पुनर्वास नीति के तहत आर्थिक मदद

आत्मसमर्पण के बाद राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सभी नक्सलियों को प्रोत्साहन स्वरूप 50-50 हजार रुपये की नगद सहायता प्रदान की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सरेंडर करने वालों को समाज की मुख्यधारा में लौटाने के लिए आगे भी हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix