March 4, 2026
Raipur : अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 03 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Raipur : अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले 03 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Jan 15, 2026

रायपुर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के मौदहा निवासी तीन अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र से मिली सफलता
विशेष टीम ने घटनास्थलों एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। नियमित पेट्रोलिंग और तकनीकी विश्लेषण के जरिए जुटाई गई जानकारी के आधार पर शहजाद अली उर्फ भिण्डी की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
शातिर वाहन चोर शहजाद उर्फ भिण्डी पकड़ा गया
टीम को सूचना मिली कि शहजाद अली उर्फ भिण्डी अलग-अलग चोरी की मोटरसाइकिलों का उपयोग कर रहा है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने और सख्ती से पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों बाबू खान और अली खान के साथ मिलकर चार मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।
चार थाना क्षेत्रों से की गई थी वाहन चोरी
आरोपियों ने थाना मौदहापारा, सिविल लाइन, धरसींवा एवं कबीर नगर थाना क्षेत्रों से चार दोपहिया वाहन चोरी किए थे। इन सभी मामलों में संबंधित थानों में अपराध दर्ज है।
चोरी की चार मोटरसाइकिलें बरामद
•CG 04 JF 5707 (थाना मौदहापारा)
•CG 04 MN 2596 (थाना धरसींवा)
•CG 04 DJ 2257 (थाना कबीर नगर)
•CG 04 MY 6317 (थाना सिविल लाइन)

गिरफ्तार आरोपी
1.शहजाद अली उर्फ भिण्डी (30 वर्ष) – निवासी मौदहा, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)
2.बाबू खान (41 वर्ष) – निवासी मौदहा, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)
3.अली खान (19 वर्ष) – निवासी मौदहा, जिला हमीरपुर (उ.प्र.)

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix