March 4, 2026
Bilaspur में रात्री पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की कार्रवाई

Bilaspur में रात्री पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की कार्रवाई

Jan 15, 2026

अंधेरी गली में भागते युवक को दबोचा, धारदार गडासा बरामद
बिलासपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस की सतर्कता से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी रात के समय पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को देखकर संदिग्ध अवस्था में अंधेरी गली की ओर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। युवक के कब्जे से लोहे का धारदार गडासा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

पेट्रोलिंग के दौरान हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार 14 जनवरी 2026 को सिटी कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक के नेतृत्व में हमराह पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक 1463 रामारमण पटेल एवं आरक्षक 1499 रत्नाकर राजपूत, बोलेरो पेट्रोलिंग वाहन क्रमांक CG 03 A 0294 में रात्री गश्त पर निकले थे। इसी दौरान कतियापारा स्थित संतोषी मंदिर के पास एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर घबराकर अंधेरी गली की ओर भागने लगा।

घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्ध युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोहे का धारदार गडासा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix