March 4, 2026
Chhattisgarh : पति-पत्नी विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला

Chhattisgarh : पति-पत्नी विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला

Jan 15, 2026

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पति-पत्नी विवाद और संपत्ति से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि बिना वैध तलाक दूसरी शादी कानूनन मान्य नहीं मानी जा सकती। कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए अपील खारिज कर दी।

क्या था मामला

बिलासपुर के लिंक रोड निवासी दुर्गेश नंदनी और संतोषी जांगड़े ने अपनी मां चंद्रकली के साथ मिलकर बृजमोहन दुआ के खिलाफ फैमिली कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में चंद्रकली को बृजमोहन की कानूनी पत्नी और दोनों बेटियों को उनकी उत्तराधिकारी घोषित करने की मांग की गई थी।

महिला का दावा

चंद्रकली ने कोर्ट में बताया कि उनकी पहली शादी 1960 में आत्मप्रकाश से हुई थी, जो 1984 में घर छोड़कर चले गए। इसके बाद 1971 में उन्होंने बृजमोहन दुआ से वरमाला डालकर शादी की और पति-पत्नी की तरह रहने लगीं।


फैमिली कोर्ट का निर्णय

फैमिली कोर्ट ने इसे संपत्ति विवाद मानते हुए साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर वर्ष 2019 में याचिका खारिज कर दी थी, जिसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की गई।


हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

हाईकोर्ट ने कहा कि केवल आपसी सहमति या बयान से वैधानिक प्रावधानों को दरकिनार नहीं किया जा सकता। बिना तलाक के दूसरा विवाह हिंदू विवाह अधिनियम की धारा 5 और 11 के तहत शून्य है।


कानूनी स्थिति स्पष्ट

कोर्ट ने पाया कि चंद्रकली की पहली शादी विधिक रूप से कभी समाप्त नहीं हुई। सरकारी दस्तावेजों में आज भी बेटियों के पिता के रूप में आत्मप्रकाश का नाम दर्ज है।


अपील खारिज

जस्टिस रजनी दुबे और जस्टिस ए.के. प्रसाद की डिवीजन बेंच ने अपील खारिज करते हुए कहा कि चंद्रकली को बृजमोहन की पत्नी और दुर्गेश नंदनी व संतोषी को उनकी बेटियां घोषित नहीं किया जा सकता।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix