
Durg में दिल दहला देने वाला हादसा: दोस्त की लापरवाही से दोस्त की मौत, FIR दर्ज
दुर्ग। नंदनी रोड जामुल इलाके में दोस्तों के साथ मस्ती के दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में मृतक के बड़े भाई ने कार चालक दोस्त के खिलाफ जामुल थाने में FIR दर्ज कराई है।
तेज रफ्तार और लापरवाही बनी मौत की वजह
13 जनवरी 2026 की रात करीब यह हादसा हुआ, जब प्रवीण कुमार (26 वर्ष) अपने तीन दोस्तों के साथ मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक CG10 AK 7522) में सवार थे। कार चला रहे राहुल साहू ने तेज गति से वाहन चलाया, जिसके कारण नियंत्रण खो बैठे और भीषण हादसा हो गया।
ड्राइविंग सीट के बगल में बैठे प्रवीण कुमार को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। कार में अन्य दो दोस्त दुर्गेश मांडले और आकाश केशरवानी भी सवार थे, जो सुपेला भिलाई से नंदनी रोड होते हुए कचांदुर जा रहे थे।

एक दिन पहले पिता को याद किया, अगले दिन हो गई मौत
मृतक प्रवीण कुमार ने हादसे से महज 21 घंटे पहले अपने स्वर्गीय पिता को याद करते हुए सोशल मीडिया पर स्टेटस डाला था। लेकिन अगले ही दिन उनकी खुद की मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है।
भाई ने दर्ज कराई FIR
मृतक के बड़े भाई धमेंद्र सिंह (38 वर्ष), जो कांट्रेक्टर कॉलोनी सुपेला, पांच रास्ता, वार्ड 17 भिलाई के निवासी हैं, ने जामुल थाने पहुंचकर राहुल साहू के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और मौत का कारण बनने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



