March 5, 2026
दुर्ग: नंदिनी टाउनशिप में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने घर को ताला लगाकर लगाई आग, परिवार बाल-बाल बचा

दुर्ग: नंदिनी टाउनशिप में सनसनीखेज वारदात, बदमाशों ने घर को ताला लगाकर लगाई आग, परिवार बाल-बाल बचा

Jun 28, 2025

दुर्ग: 27, जून 2025, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की नंदिनी टाउनशिप में शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बदमाशों ने एक घर के दरवाजे को बाहर से ताला लगाकर आग लगाने की कोशिश की, जिससे घर में रहने वाले लोगों की जान खतरे में पड़ गई। गनीमत रही कि पड़ोसियों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, और परिवार बाल-बाल बच गया।

घटना की शिकायत दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
नंदिनी टाउनशिप निवासी रामेश्वर कुमार विश्वकर्मा ने स्थानीय थाने में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई है। रामेश्वर ने बताया कि देर रात जब कूलर से धुआं घर के अंदर आने लगा, तब उन्हें आग लगने का अहसास हुआ। उन्होंने तुरंत दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने बाहर से ताला लगा दिया था, जिससे वे घर के अंदर फंस गए। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने तुरंत पड़ोसियों को फोन पर सूचना दी। पड़ोसियों ने फौरन पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और पानी डालकर आग पर काबू पाया।

स्विफ्ट कार और स्कूटी जलकर खाक
आगजनी की इस घटना में घर के अंदर खड़ी एक स्विफ्ट कार और एक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मोहल्ले के लोग आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसपी पद्मश्री तंवर ने बताया कि पुलिस ने धारा 326 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और विवेचना शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना के बाद नंदिनी टाउनशिप में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix