
मकर संक्रांति पर बड़ी सौगात, 1 रुपये में एक्स-रे सुविधा हुई शुरू
भिलाई/दुर्ग। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने क्षेत्रवासियों को बड़ी स्वास्थ्य सौगात देते हुए मात्र 1 रुपये में एक्स-रे सुविधा का शुभारंभ किया। यह सुविधा जरूरतमंदों के लिए विधायक कार्यालय में उपलब्ध कराई गई है।
जरूरतमंदों को सीधा लाभ
विधायक कार्यालय, श्वेतांबर जैन मंदिर के सामने, जीरो रोड शांति नगर में अब1 रुपये के टोकन पर एक्स-रे, फ्री ब्लड टेस्ट और अन्य बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जरूरतमंद नागरिक सीधे संपर्क कर इसका लाभ ले सकेंगे।
पहले से चल रही कई जनहित सुविधाएं
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि विधायक कार्यालय में पहले से ही
- वेंटिलेटर एम्बुलेंस
- हेलमेट बैंक
- कंबल बैंक
- फिल्टर्ड वाटर
- श्रीराम रसोई
- फ्री ब्लड टेस्ट
जैसी सुविधाएं संचालित की जा रही हैं, और अब 1 रुपये में एक्स-रे सेवा भी जोड़ दी गई है।

निजी अस्पतालों से किया गया अनुबंध
इस योजना को सफल बनाने के लिए विधानसभा क्षेत्र के पैथोलॉजी लैब, निजी अस्पताल, के साथ अनुबंध किए गए हैं, ताकि जांच की गुणवत्ता और उपलब्धता बनी रहे।
विधायक का संदेश
विधायक रिकेश सेन ने कहा अच्छा स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। स्वस्थ व्यक्ति ही खुशहाल और सशक्त समाज की नींव रखता है। उनका प्रयास है कि स्वास्थ्य सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक आसान और सुलभ रूप में पहुंचें।
हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



