
Rajim: ज्वेलरी शॉप में चोरों का धावा, सोना-चांदी और 2 लाख रुपए ले उड़े शातिर
गरियाबंद। धार्मिक नगरी राजिम के नवापारा में चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए करीब 1 करोड़ रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस बड़ी चोरी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं व्यापारियों में डर और नाराजगी का माहौल है।
सुबह दुकान खोली तो उड़ गए होश
जानकारी के मुताबिक गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र स्थित ज्वेलरी शॉप के संचालक जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान पूरी तरह खाली थी और सारा कीमती सामान गायब मिला।

क्या-क्या ले गए चोर
चोरों ने दुकान से—
- 90 ग्राम सोना
- 40 किलो चांदी
- 2 लाख रुपये नकद
पर हाथ साफ किया है। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शातिर चोर बेसमेंट के रास्ते दुकान में दाखिल हुए और बड़ी ही सफाई से वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं इस बड़ी चोरी के बाद शहर के व्यापारियों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



