March 3, 2026
अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, कई गांवों में छापेमारी

अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, कई गांवों में छापेमारी

Jan 13, 2026

कोरिया। छत्तीसगढ़ शासन की आबकारी सचिव आर. संगीता एवं कोरिया जिले की कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब निर्माण, बिक्री और तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
कंट्रोल रूम बैकुण्ठपुर में पदस्थ सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती सपना सिंन्हा को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी टीम द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद अलग-अलग गांवों में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापे मारे गए।

छोटे साल्ही से 10 लीटर शराब जब्त
ग्राम छोटे साल्ही, थाना बैकुण्ठपुर निवासी मोहरमनिया पति मनिराम के घर की तलाशी लेने पर 10 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

मोदी पारा और बसेर में भी छापेमारी
मोदी पारा, थाना बैकुण्ठपुर में शिवराज सिंह आ. जगदेव के घर की बाड़ी में छापा मारकर 8 लीटर हाथभट्टी अवैध शराब जब्त की गई।
वहीं ग्राम बसेर, थाना चरचा में मनी सिंह आ. जगरनाथ के घर से 9.8 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इसके अलावा उसी गांव में जानकी पति धौकल सिंह के घर से जरकिन और बोतलों में भरी 8 लीटर अवैध शराब जब्त की गई।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix