
Surajpur में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
8352 नशीले कैप्सूल जब्त, अवैध बिक्री में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आबकारी विभाग ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल जब्त किए हैं। आबकारी उप निरीक्षक प्रदीप वर्मा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में 8352 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए, जबकि एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
आबकारी विभाग की टीम नियमित गश्त पर थी, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सूरजपुर थाना क्षेत्र के पंच मंदिर पारा, कब्रिस्तान मोहल्ला में एक युवक अवैध रूप से नशीले कैप्सूल की बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

आरोपी मो. रोशन गिरफ्तार
दबिश के दौरान मो. रोशन (23 वर्ष) को मौके से पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8352 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए। पूछताछ में सामने आया कि वह लंबे समय से क्षेत्र में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री में संलिप्त था।
नशा प्रतिबंध अभियान के तहत कार्रवाई
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशा प्रतिबंध और अवैध दवाओं की बिक्री रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्रवाई की गई है और आगे भी ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



