March 4, 2026
Bemetara में भाई ने भाई की हत्या की, पैसों के विवाद ने ली जान

Bemetara में भाई ने भाई की हत्या की, पैसों के विवाद ने ली जान

Jan 13, 2026

सब्बल से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर ही छोटे भाई की मौत, आरोपी गिरफ्तार
बेमेतरा। जिले के देवरबीजा चौकी क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा आवास में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी।

पैसों के विवाद से शुरू हुआ झगड़ा
जानकारी के अनुसार, इंदिरा आवास निवासी जगमोहन देशलहरे और उसके छोटे भाई जग्नू देशलहरे के बीच लंबे समय से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। बीती मध्यरात्रि दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसक हो गया।

सब्बल से किया जानलेवा हमला
आवेश में आकर बड़े भाई जगमोहन ने सब्बल से अपने छोटे भाई जग्नू पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना घातक था कि जग्नू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही देवरबीजा चौकी प्रभारी रेशम लाल भास्कर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बड़े भाई जगमोहन देशलहरे को गिरफ्तार कर लिया।

फॉरेंसिक जांच जारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix